लखनऊ मण्डल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत CTU एवं GVPs में परिवर्तन के कार्य

लखनऊ । रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेल में ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल पर विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में 19 एवं 20 सितम्बर, 2026 को “क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स (CTUs) एवं कचरा जमा होने वाले संवेदनशील स्थानों (Garbage Vulnerable Points) में बदलाव” थीम पर विशेष अभियान चलाया गया ।जिसके अंतर्गत स्टेशन पहुँच मार्गों, यार्ड, कॉलोनी परिसरों एवं ट्रैक के किनारे स्थित Garbage Vulnerable Points की पहचान कर गहन सफाई की गई।साफ किए गए स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया तथा यात्रियों व कर्मचारियों की सहभागिता हेतु स्टेशनों पर स्वच्छता थीम पर सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए। इस अभियान में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, सेवानिवृत्त रेल/अर्धसैनिक कर्मियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, NGO एवं CSO की सहभागिता रही।
यह अभियान मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं चिकित्सालयों में चलाया गया। जिसमें रेल कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



