उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंदिरा नगर में 21 सितम्बर को मनाया जाएगा सुगंध दशमी पर्व

लखनऊ । दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत भाद्रपद शुक्ल दशमी पर सोमवार को इंदिरा नगर जैन मंदिर में सुगंध दशमी पर्व सुबह 9 बजे धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे धूप दशमी और धूप खेवन पर्व भी कहा जाता है। जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि जैन मान्यता के अनुसार इस दिन 24 तीर्थंकरों को धूप अर्पित करने से कर्मों का नाश होता है और आत्मा पवित्र होती है। सद्कर्मों की सुगंध ही सच्ची सुगंध है। इस दिन विशेष मंडल विधान सजाया जाता है, जिनालय को स्वर्ण-रजत उपकरणों से सजाया जाता है और धूप खेवन से पूरा वातावरण सुगंधित हो जाता है। महिलाएं उपवास रखकर पूजा, स्वाध्याय और सामयिक करती हैं। जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि शाम को महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में *”लोभ पाप का बाप”* नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। नाटिका में दिखाया गया कि कैसे लोभ के कारण मनुष्य झूठ, चोरी और हिंसा जैसे पापों में फंस जाता है और संतोष से ही सच्चा सुख मिलता है। हास्य और भावपूर्ण संवादों से सजी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। नाटिका में सारिका, कीर्ति, रमा, अंजू, पिंकी, रोली सहित कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। संस्थान के अध्यक्ष पी.के. जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदीप जैन ने सभी महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में धीरज जैन, कुलभूषण जैन, कैलाश,अरविंद, अनमोल आदि उपस्थित रहे।

नगर में आज

दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत सुगंध दशमी पर्व, इंदिरा नगर जैन मंदिर, सुबह 9 बजे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button