सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों सहित गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़, सुलतानपुर के सैंकड़ों ने लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रभारी उ.प्र. राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री के समक्ष सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों सहित गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़, सुलतानपुर के सैंकड़ों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
कंाग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से जनपद बांदा के पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी छोड़कर अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सरोज, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रसाद, सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष एल.डी. भारती, सेवानिवृत्त पुलिस उपधीक्षक दीपचंद, सुशील कुमार, इशरार उर्फ पप्पू खान, डा. अमित कुमार, बबलू प्रसाद, चंदन कुमार,नोएडा के कृपा राम शर्मा, मास्टर बदरूद्दीन, मोहम्मद जीशान, गोरखपुर के सम्पूर्णानन्द उर्फ अनीश भाई, शिवानन्द, जितेन्द्र कुमार, शशिकान्त, आकाश कुमार, संदीप कुमार, मृत्युंजय मौर्या, एस.एल. मौर्य, मन्ना सिंह कुशवाहा, लखनऊ से सुमन त्रिवेदी, निरोधनी त्रिपाठी, अभिषेक मौर्य, शिवेन्द्र प्रताप, आजमगढ़ के उत्तम चतुर्वेदी, सुलतानपुर से हनुमान यादव, प्रयागराज के समीर प्रताप सिंह, राम शरण सरोज सहित विभिन्न जनपदों के सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रभारी उ.प्र. राजेन्द्र पाल गौतम जी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उन्होने कहा कि योगी सरकार जनविरोधी सरकार है इनका जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दलितों, वंचितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा की सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। आज देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।



