उ.प्र. कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग (आर.टी.आई.) की प्रादेशिक बैठक सम्पन्न

लखनऊ । उ.प्र. कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उ.प्र. कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग (आर.टी.आई.) की प्रादेशिक बैठक विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री ने सभी आर.टी.आई. के पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांगे्रस पार्टी ने आर.टी.आई. कानून वर्ष 2005 में देश भर में पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त शासन और प्रशासन के जरिए आम जनमानस को एक अचूक हथियार में रूप में प्रदान किया है जिसके जरिए आम जनता किसी भी सूचना को किसी भी सार्वजनिक विभाग या निजी संस्थानों से ले सकते हैं इतना ही नहीं इस हथियार का उपयोग आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है यही कारण है कि मोदी और योगी सरकार आरटीआई कानून को मन्द करने का कुत्सित प्रयास कर रही है लेकिन कंाग्रेसजनेां को इस हथियार का भरपूर उपयोग जनता के हितों के लिए करने की आवश्यकता है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए आर.टी.आई. विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रभारी जी का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग की हर माह समीक्षा बैठक की जाती है जिसमें प्रत्येक जनपद व प्रदेश स्तर पर आम जन मानस की समस्याओं व सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को सामने लाने के लिए पूरी ताकत के साथ आरटीआई विभाग कार्य कर रहा है। उन्होने कहा कि विगत कई मामलों में आरटीआई विभाग ने तमाम जनसमस्याओं को जनसूचना अधिकार कानून के तहत सूचनाएं मांगकर हल करने का कार्य किया है। प्रदेश के 8 मण्डलों में कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी हैं एवं शेष मण्डलों में कार्यशालाएं शीघ्र की आयोजित की जाएगी जिसकी तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।
बैठक में मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद एवं वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता, अंशू अवस्थी, सिद्धि श्री, हम्माम वहीद आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का आरटीआई विभाग के चेयरमैन द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं मोमेन्टों प्रदान कर सम्मान किया गया।
बैठक में प्रदेश भर के प्रत्येक जनपदों के जिला एवं शहर अध्यक्षगण एवं सभी प्रदेश पदाधिकारीगण मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित कुमार ओठवाल एडवोकेट, महेन्द्र श्रीवास्तव, अनुज पटेल, सीमा देबनाथ, शशांक सक्सेना, रामानन्द राजपूत, डा0 देवेन्द्र पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, राजेन्द्र मौर्या, शशांक सिन्हा, आशा मिश्रा एडवोकेट, बालमुकुन्द चतुर्वेदी, संजय चैधरी, कुलदीप सिंह, आदिल, मुस्तकीम, सपना सिंह, जीनत, नजाकत चैधरी, अजय भाटी, मंसूर अली सलमानी, प्रदीप मणि त्रिपाठी, सुषमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।



