उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
लखनऊ मण्डल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ । सम्पूर्ण भारतीय रेल में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अन्तर्गत मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल पर आज विविध स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, चिकित्सालयों एवं कोचिंग डिपो में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति यात्रियों, कर्मचारियों तथा आमजन में जागरूकता हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



