उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुकेश शर्मा द्वारा उत्तर विधानसभा में 8 मार्गों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

लखनऊ । विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा की विधायक निधि से उत्तर विधानसभा एवं जानकीपुरम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के अंतर्गत 8 मार्गों के निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों एवं मोहल्लों में सड़क एवं नाली निर्माण तथा इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य , संजय तिवारी , पूर्व मंडल अध्यक्ष राम शरण सिंह, राकेश पाण्डेय , पार्षद अंकुश बाजपेई , दीपक लोधी, राजू मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button