उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सेवा संकल्प अभियान के तहत BRD मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर,सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान

गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को BRD मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक महानगर मंत्री युवा मोर्चा अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री महानगर सूरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राप्तीनगर प्रशांत विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, आकाश दुबे, प्रशांत गुप्ता, आशुतोष उपाध्याय, साहिल श्रीवास्तव, अतुल भारती, दीपक मौर्य, अंकित पांडेय, विद्या सागर चौरसिया, तेज प्रताप कुमार सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


