बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध विशेष टिकट जांच अभियान

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देशन में 17 सितम्बर, 2026 को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उतरटिया (UTR) स्टेशन पर तथा लखनऊ–कानपुर सेंट्रल–लखनऊ मार्ग पर संचालित गाड़ियों में टिकट जांच की गई।
इस विशेष टिकट जांच अभियान में 05 टिकट जांच कर्मचारियों तथा 03 आरपीएफ कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 22684 तथा लखनऊ–कानपुर सेंट्रल–लखनऊ मार्ग की गाड़ी संख्या 15029 एवं 13238 में टिकटों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 140 मामले पकड़े गए। इन मामलों से किराए के रूप में ₹82,100 तथा जुर्माने के रूप में ₹70,000 सहित कुल ₹1,47,600 की राशि वसूल की गई। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेल नियमों का पालन करते हुए रेलवे प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।


