उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान गतिविधि का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत 18.09.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर, लखनऊ में मंडल रेल प्रबंधक  सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित कंट्रोल बिल्डिंग/गति शक्ति यूनिट बिल्डिंग के पिछले हिस्से में श्रमदान किया गया। उक्त क्षेत्र में पूर्व में घनी झाड़ियां एवं अनावश्यक वनस्पति उग आई थी। श्रमदान गतिविधि के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पति की सफाई की।

सफाई अभियान के उपरांत उक्त क्षेत्र की स्वच्छता एवं समग्र स्वरूप में उल्लेखनीय सुधार हुआ। इस गतिविधि के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रेलवे परिसरों की स्वच्छता एवं उचित रख-रखाव के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। इस श्रमदान गतिविधि में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ यूनियनों तथा कर्मचारी कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी की सहभागिता ने “स्वच्छता ही सेवा” की भावना को सशक्त किया तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button