उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बप्पा के दरबार में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ

लखनऊ । पल्टन छावनी सेक्टर – “ए” सीतापुर रोड योजना में सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को बप्पा के दरबार में महिलाओं ने भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय कर दिया। वहीं संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा से माहौल राममय हो गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा, पार्षद मान सिंह यादव, पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय व रूपाली गुप्ता, श्रीकृष्ण कुशवाहा, जय प्रकाश, अतुल मिश्रा, अजय कुशवाहा, महिपाल सिंह, मनीष पाल, राजकुमार, कुलदीप, शम्भू शरण वर्मा, प्रियांशु सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button