उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) से संबंधित जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंडल कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) से संबंधित जागरूकता हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

आयोजित संगोष्ठी में ईपीएफओ, लखनऊ रीजन के सहयोग से मण्डल के 59 ठेकेदारों एवं संविदा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान ईपीएफओ के अधिकारियों ने पीएफ कटौती की प्रक्रिया, ई-केवाईसी, पीएफ खाते से अग्रिम आहरण, पेंशन एवं बीमा लाभों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संविदा कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं भविष्य निधि के दीर्घकालीन लाभों के प्रति जागरूक करना तथा ठेकेदारों को नियमानुसार पीएफ अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करना था। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का ईपीएफओ अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।
इस अवसर पर मण्डल कार्मिक अधिकारी, सहायक वित्त प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button