डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस, सबलापुर, बहराइच, उ.प्र.” के केन्द्रीय पुस्तकालय में 472वाँ ऋषि वाङ्मय स्थापित

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत “डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस, सबलापुर, बहराइच, उ.प्र.” के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 472वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
श्रीमती मधू गुप्ता ने अपने पूज्य ससुर स्व. प्रेम चन्द्र अग्रवाल एवं पूज्य सास स्व. वीर कुमारी अग्रवाल एवं प्रिय जीवनसाथी स्व0 दिनेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त पुस्तकालय में यह सम्पूर्ण युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट की गयी तथा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र तिवारी एवं प्रशासनिक प्रबन्धक श्री विनोद त्रिपाठी, नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी को अमृतवाणी कैलेण्डर भेंट किया गया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ऋषि का सद्ज्ञान निरोगी जीवन जीने, सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है।” आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र तिवारी, प्रशासनिक प्रबन्धक श्री विनोद त्रिपाठी एवं शिव प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखे। नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, श्रीमती सावित्री शर्मा, शिव प्रसाद सिंह, देवेन्द्र सिंह तथा संस्थान के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र तिवारी, प्रशासनिक प्रबन्धक विनोद त्रिपाठी, नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी सहित संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्रायें इत्यादि मौजूद रहे।



