उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन सतर्क के तहत चारबाग रेलवे स्टेशन पर 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

लखनऊ : 09 सितम्बर 2026 को ऑपरेशन सतर्क के तहत चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ पर एक व्यक्ति को भारी ट्रॉली बैग के साथ स्टेशन में प्रवेश करते हुए CCTV कैमरे में दिखाई देने पर ड्यूटी स्टाफ को सूचना दी गई। इस पर आरपीएफ पोस्ट लखनऊ, सीआईबी लखनऊ एवं जीआरपी थाना लखनऊ की संयुक्त टीम ने 2nd क्लास बुकिंग हॉल के पास दो व्यक्तियों को पकड़ लिया।उनके पास से एक ट्रॉली बैग एवं एक पिट्ठू बैग में हरियाणा राज्य निर्मित विभिन्न ब्रांडों की कुल 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। प्रत्येक बोतल 750 मिलीलीटर की है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शराब को हरियाणा से खरीदकर सड़क मार्ग से लखनऊ लाया गया था तथा यहां से बिहार ले जाने की योजना थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹84,600/- है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जीआरपी थाना लखनऊ में मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button