उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विशेष टिकट जांच अभियान में 115 मामले पकड़े गए, ₹94,185 का रेल राजस्व वसूल

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा  09 सितंबर, 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  समर्थ गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक  कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 13010, 22112 एवं 12237 में टिकट जांच कर्मचारियों की टीम द्वारा कुल 115 अनियमित टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए।इस दौरान किराये के रूप में ₹39,590, जुर्माने के रूप में ₹54,190 सहित कुल ₹94,185 का रेल राजस्व वसूल किया गया।

इस चेकिंग अभियान में वाणिज्य विभाग के 9 कर्मचारियों के साथ 3 आरपीएफ के जवान भी शामिल रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button