उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंडियन बैंक ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में पर्सनल बैंकिंग और कैश मैनेजमेंट को नया आयाम देने वाले डिजिटल समाधान लॉन्च किए

लखनऊ :  इंडियन बैंक ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में डिजिटल बैंकिंग समाधानों की एक श्रृंखला लॉन्च की। इसके साथ ही बैंक ने टेक्नोलॉजी आधारित और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

बैंक ने “एआई-तारा” (ट्रस्टेड रिलेशनशिप असिस्टैंट) भी पेश किया। यह एक संवादात्मक बैंकिंग समाधान है, जिसके माध्यम से ग्राहक 10 भाषाओं में वॉयस कमांड के जरिए बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इनमें फंड ट्रांसफर, आईएमपीएस और फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस समाधान का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को अधिक सरल और सुगम बनाना है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और ऐसे ग्राहकों के लिए जो डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल में अपेक्षाकृत कम सहज हैं।
इंडियन बैंक ने इंडस्मार्ट पर उपलब्ध स्मार्ट वेल्थ को भी प्रदर्शित किया। यह एक पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट मॉड्यूल है, जो ग्राहकों को उनके बैंक खातों, म्यूचुअल फंड, डिपॉजिट, इक्विटी, ईटीएफ व एनपीएस सहित विभिन्न निवेश एवं वित्तीय साधनों की एकीकृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही इसमें खर्च का विश्लेषण और ग्राहक की वित्तीय स्थिति के अनुरूप व्यक्तिगत वित्तीय सुझाव भी दिए जाते हैं।
बैंक ने कॉरपोरेट और संस्थागत ग्राहकों के लिए व्यापक डिजिटल कैश मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म इंड कैश ऑप्टिमा भी लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म डिजिटल कलेक्शन, पेपरलेस कॉरपोरेट ऑनबोर्डिंग, मोबाइल आधारित कैश मैनेजमेंट और इनवॉइस-टू-पेमेंट समाधान को एकीकृत करता है, जिससे ग्राहकों को अधिक सुविधा, बेहतर विजिबिलिटी और प्रभावी रिकन्सिलिएशन की सुविधा मिलती है।
इस अवसर पर इंडियन बैंक के एमडी एवं सीईओ,  बिनोद कुमार ने कहा, “इंडियन बैंक में हम टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर बैंकिंग को सरल, अधिक सुगम और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। जीएफएफ में प्रदर्शित ये समाधान सुविधा, समावेशन और बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ नवाचार को जोड़ने पर हमारे फोकस को दर्शाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारा वॉयस बैंकिंग समाधान, एआई-तारा’, वरिष्ठ नागरिकों और डिजिटल तकनीक के सीमित अनुभव वाले उन ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित किया गया है, जिन्हें पारंपरिक बैंकिंग ऐप्लीकेशन इस्तेमाल करने में कठिनाई हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button