उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्रीराधाकृष्ण मन्दिर से गाजे बाजे के साथ निकली रामडोल झांकी शोभायात्रा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के शुभ अवसर पर पल्टन छावनी में स्थित श्रीराधाकृष्ण मन्दिर से बुधवार शाम गाजे बाजे के साथ रामडोल झांकी शोभायात्रा निकाली गई। ‘‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’’ के जयकारों के बीच मन्दिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा सेक्टर ए सीतापुर रोड योजना कालोनी, पल्टन छावनी, आदिशक्ति मां विन्ध्याचल देवी मन्दिर, सेक्टर-क्यू व राम-राम बैंक चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मन्दिर परिसर पहुँचकर समाप्त हुई। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत व भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। जिसके पश्चात् आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में आयोजक ओम प्रकाश यादव व अमित यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, रेखा यादव, मालती यादव, संजू, शम्भू शरण वर्मा सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button