उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में  09 से 17 अगस्त 2026 तक चलाएगा ‘हर घर तिरंगा अभियान ’

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में  09 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा अभियान ’ चलाया जा रहा है। जिसमें मण्डल के स्टेशनों, रेलवे कालोनियों, चिकित्सालयों, कोचिंग डिपो, लोको शेड, रेलवे सुरक्षा बल बैरकों में हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित बैनर, पोस्टर के माध्यम से सभी कालोनिवासियों को वृहद स्तर पर सहभागिता के लिए जागरुक किया जा रहा है।

  • इस संबंध में मण्डल के सभी स्टेशनों पर जन उदघोषणा प्रणाली के माध्यम से देश भक्ति गीत प्रसारित किए जा रहे है। साथ ही वहॉ उपलब्ध टी.वी. स्क्रीन पर देश भक्ति गीत, जागरुकता संदेशों को प्रसारित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रोत्साहित करना और तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव बनाना हैै। पिछले कुछ वर्षों में यह अभियान राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव का एक सफल जनभागीदारी आन्दोलन बन गया है। इसके अंतर्गत देश भर में 15 अगस्त को घरों, कार्यालयों, संस्थानों, स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रमुखता से तिरंगा फहराया जायेगा तथा विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ की लिरिक्स बजाई जायेगी। लखनऊ मण्डल पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम चलाये जायेंगे।
    ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अंतर्गत घरों, कार्यालयों, स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडा फहराकर एवं तिरंगे के साथ सेल्फी के माध्यम से राष्ट्रव्यापी जुड़ाव अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त www.harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर, जिसमें राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ की लिरिक्स स्वतः बजने लगेगी डाउनलोड कर राष्ट्र स्तर पर जुड़ाव का प्रदर्शन किया जा रहा है। रेल प्रशासन की रेलकर्मियों, रेल यात्रियों एवं आमजन से अपील है कि इस तिरंगा महोत्सव में बढ-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
    इसी क्रम में ऐशबाग स्थित पॉलीक्लीनिक पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान सभी लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वाह्न हेतु जागरुक किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत दिनांक 12.8.2026 को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऐशबाग से बाइक रैली निकाली जाएगी।

 

कृते जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button