उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : सुनील सिंह

लखनऊ ::लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।
सुनील सिंह ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और भविष्य की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे थे। लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। ऐसे में लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह घटना रांची में हो रही है या देश के किसी अन्य हिस्से में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर बल प्रयोग की हम हर जगह निंदा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button