महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में छात्र अलंकरण समारोह सम्पन्न

लखनऊ : महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन विद्यालय अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्या शिल्पी बाजपेयी एवं उपप्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकुश मित्तल, मुख्य अग्निशन अधिकारी, लखनऊ , द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्या शिल्पी बाजपेयी ने अपने स्वागत भाषण में छात्रों को नेतृत्व के आदर्श मूल्यों से परिचित कराते हुए जिम्मेदारी, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जिसके उपरांत नवनिर्वाचित छात्र कार्यकारिणी समिति का अलंकरण आरंभ हुआ। हेड बॉय हर्ष सिंह एवं हेड गर्ल अंशी शुक्ला को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। चारों हाउस –विश्वभारती, नालंदा, गुरुकुल एवं अग्रोहा—के हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स को भी बैच प्रदान किए गए।
विद्यालय के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन एवं संस्कारों का निर्माण स्थल है।
मुख्य अतिथि श्री अंकुश मित्तल जी ,मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ, ने विद्यार्थियों से हर परिस्थिति में सजग, जिम्मेदार एवं आत्मविश्वासी बनकर अपने विद्यालय, समाज और देश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।
विद्यालय के सचिव राजीव अग्रवाल द्वारा सभी नवचयनित प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई और समारोह के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि सहित विद्यालय पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नेतृत्व कौशल, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि इस समारोह में मुख्य रूप से लोकराम अग्रवाल,अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षा संस्थान दिनेश चंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल उपाध्यक्ष राउंड टेबल लखनऊ, रीता मित्तल, संजीव अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



