उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल में कर्मचारी परिवाद कैंप का आयोजन

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,  राजेश कुमार गुप्ता के दिशानिर्देशन में रेल कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ‘कर्मचारी परिवाद कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 31 जुलाई, 2026 को सहायक मंडल अभियंता कार्यालय, मैलानी में रेल कर्मचारियों हेतु ‘कर्मचारी परिवाद कैंप’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 26 कर्मचारियों के परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 16 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष परिवाद की जॉच कर शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
05 अगस्त, 2026 को गोंडा लोको शेड में रेल कर्मचारियों हेतु परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं परिवादों को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कुल 34 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 13 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 21 परिवादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान रेल कर्मचारियों की सेवा संबंधी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा यथासंभव उनका समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। इस प्रकार के परिवाद कैंपों का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर कैंप में मण्डल के मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक तथा अन्य पर्यवेक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button