उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आतिशी मार्लेना एवं पूर्व मंत्री गोपाल राय दोनों विधानसभा का बजट सेशन से भी गायब रहना “आप” की दिल्ली के मुद्दों पर गम्भीरता को दर्शाता है : प्रवीण शंकर 

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना का विधानसभा के सत्र से गायब रहना अत्यंत चिंताजनक है और दर्शाता है की आम आदमी पार्टी संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति कितनी गम्भीर है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि आतिशी मार्लेना एवं पूर्व मंत्री गोपाल राय दोनों विधानसभा के बजट सेशन से भी गायब रहे थे और इस बार भी नदारद हैं जो “आप” की दिल्ली के मुद्दों पर गम्भीरता को दर्शाता है।

यह खेदपूर्ण है की दिल्ली की जनता के पैसे से सुखसुविधाएं लेने वाली सुश्री आतिशी मार्लेना गोवा में अरविंद केजरीवाल के स्वागत अभिनंदन में लगी हैं और गोपाल राय महीनों से गुजरात में झाडू चलाने में मदमस्त हैं।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की हमने लगातार कहा है कि “आप” एक आराजक पार्टी है जिसके नेता केवल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम बेबुनियाद आरोप लगाना एवं विधानसभा में शोरगुल करना जानते हैं, ना सत्ता में रहते वह चर्चा में विश्वास रखते थे ना अब विपक्ष में रहकर उनकी किसी विषय में चर्चा में कोई रूची है क्योंकि वह अधिकांश झूठे मसले उठाते हैं जो सदन में चर्चा में टिक ही नही सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button