उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हर्ष मल्होत्रा ने न्यायालय द्वारा ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा सुनाने के फैसले का स्वागत किया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री  हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी नेता ताहिर हुसैन को न्यायालय द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के फैसला का स्वागत किया है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी का असली चेहरा सबके सामने आया है दूध का दूध पानी का पानी हो गया है कि किस प्रकार से पूर्वी दिल्ली में आम आदमी के गुंडो ने दंगे फैलाये है और आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की ब्रूटल हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसे गुंडों को ना सिर्फ़ पार्टी में पनाह दी है बल्कि उन्हें बचाने के लिए भी अपनी ताकतों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि अभी हाल ही में देश ने देखा कि किस प्रकार से आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों ने संसद भवन में घुसने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का असली चेहरा अब दिल्ली ही नहीं पंजाब की जनता भी समझ चुकी है। दिल्ली की जनता ने पिछले साल ही दिल्ली से आम आदमी पार्टी को भगाया था और अब पंजाब की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल करने वाली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button