उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 47 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 47 रेलकर्मी 31 जुलाई, 2026 को अपनी समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक,  शूरवीर सिंह चौहान ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनके सेवाकाल एवं रेल प्रशासन के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित प्रपत्र प्रदान किए ।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button