उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्राचीन छाछीं कुआँ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत 1.28 करोड़ रुपये के कार्यों का मुकेश शर्मा ने किया शिलान्यास

लखनऊ : देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा तथा सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा के सतत प्रयासों से पर्यटन विकास निगम द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के अंतर्गत प्राचीन छाछीं कुआँ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए स्वीकृत 1.28 करोड़ रुपये में स्वीकृत कार्यों का सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा द्वारा विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। प्रस्तावित कार्य के तहत डॉरमेट्री 2 कक्ष और शौचालयों के निर्माण के लिए प्रथम किस्त में 92 लाख धनराशि जारी की गई है।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान कर रहा है। रक्षा मंत्री की विकासपरक सोच के परिणामस्वरूप क्षेत्र में जनहित एवं सांस्कृतिक महत्व की अनेक परियोजनाएँ साकार हो रही हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, मध्य विधानसभा के उपविजेता रजनीश गुप्ता, अमित गुप्ता, गिरीश गुप्ता,पार्षद अनुराग मिश्रा, आनंद पांडे, प्रकाश मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनिल कश्यप, पर्यटन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button