अरविंद केजरीवाल छात्र आंदोलन को लम्बा खींच कर अपना राजनीतिक वज़ूद फिर से खड़ा करना चाह रहे थे पर अब वह छात्रों को भड़काने के लिए खुल कर ब्यानबाज़ी करने पर उतर आये हैं : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की जिस तरह सी.जे.पी. आंदोलन से जुड़े समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया और आज छात्रों की भारत सरकार के साथ वार्ता शुरू हो गई है उससे आम आदमी पार्टी नेताओं की बौखलहट बढ़ गई है।
“आप” नेताओं द्वारा प्रायोजित इस “सी.जे.पी.” आंदोलन से अरविंद केजरीवाल एवं उनकी टीम अपनी दिल्ली एवं पंजाब में राजनीतिक वापसी की उम्मीद लगा रहे थे पर विगत 24 घंटे में वांगचुक के अनशन खत्म करने और सरकार एवं छात्रों समझौते की उम्मीद बढ़ते ही आज “आप” की पूरी टीम खुल कर सामने आ गई है।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार छात्रों के प्रति उनकी पेपर लीक जैसी समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है इसी लिए सख्त कानून बनाने की पहल की है वहीं अरविंद केजरीवाल की पंजाब में फारमेसिसट इम्तिहान पेपर लीक पर चुप्पी उनके दोगलेपन का प्रमाण है।
आज अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज के साथ ही एक वर्ष से दिल्ली से लापता गोपाल राय ने भी छात्र आंदोलन पर तर्कहीन ब्यानबाज़ी शुरू कर दी है और बेशर्मी से प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संसद में चर्चा करके “पेपर लीक” विरोधी कानून कानून बनाकर उनके फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्रायल के प्रस्ताव की निंदा शुरू कर दी है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की साफ है कि अरविंद केजरीवाल छात्र आंदोलन को लम्बा खींच कर अपना राजनीतिक वज़ूद फिर से खड़ा करना चाह रहे थे पर सरकार एवं छात्रों के बीच समझौते ने उनके सपने को तोड़ दिया है और अब वह छात्रों को भड़काने के लिए खुल कर ब्यानबाज़ी करने पर उतर आये हैं।



