“आप” नेताओं के राजनीतिक सपने टूटने की हताशा : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि लगभग एक माह से छात्र आंदोलन चल रहा है पर किसी ने इसमे ना धर्म देखा ना जात पात पर आज जैसे ही इस आंदोलन के समझौते की ओर बढ़ने की सम्भावना बनी तो तुरन्त टीम अरविंद केजरीवाल के लम्बे समय गायब खलनायक गोपाल राय ने एक ब्यान जारी इस आंदोलन को हिन्दू मुस्लिम रंग दे दिया तो सौरभ भारद्वाज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुल कर यह स्वीकारा की “आप” विधायक कुलदीप कुमार हर वक्त जंतर-मंतर पर रहते हैं।
पिछले अनेक दिनों से यह चर्चा है कि “आप” के नेता इस आंदोलन की फंडिंग व्यवस्था कर रहे हैं पर आज के टीम अरविंद केजरीवाल के ब्यानों ने पूरी पोल खोल दी है।
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख ने कहा है कि “आप” नेता गोपाल राय द्वारा छात्र आंदोलन को हिन्दू मुस्लिम रंग देने का प्रयास हो या सौरभ भारद्वाज द्वारा कुलदीप कुमार की जंतर-मंतर पर मौजूदगी स्वीकारना हो यह दोनों “आप” नेताओं के राजनीतिक सपने टूटने की हताशा है।



