दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने सौरभ भारद्वाज की “मेटा एवं वाटसएप” को धमकी देती पोस्ट की निंदा की

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आज सोशल मीडिया के माध्यम “एक्स” पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज की “मेटा एवं वाटसएप” को धमकी देती पोस्ट की निंदा करते हुए कहा है की सौरभ भारद्वाज एक पाखंड़ी स्वभाव के नेता है जो बालहठ करके अपनी हर बात को सही साबित करना चाहते हैं पर इस बार गलत जगह टकरा गये हैं।
सोशल मीडिया माध्यम “मेटा एवं वाटसएप” पर छात्र आंदोलन से जुड़े लोगों के आकउंट सस्पेंड करने का सौरभ भारद्वाज का ब्यान तर्क विहिन है बल्कि हास्यास्पद है।
वैसे तो सौरभ भारद्वाज जानते होंगे पर क्योंकि उन्होने आदत अनुसार “मेटा एवं वाटसएप” को लेकर पाखंड़पूर्ण पोस्ट डाली है तो मैं उन्हे बता दूं की अत्यधिक फारवर्ड मैसेज करने वालों के “वाटसएप” आकउंट सस्पेंड करना “मेटा” की एक सामान्य पॉलिसी है।
खुद मेरा निजी “वाटसएप” आकउंट पार्टी या निजी कार्य से अत्याधिक उपयोग करने पर हर 2-3 माह में एक बार सस्पेंड हो जाता है फिर अपने आप 3-7 दिन की अवधि में चालू हो जाता है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की सौरभ भारद्वाज एक शातिर पाखंड़ी के रूप में काम करते हैं और “मेटा” को लेकर उनका “एक्स” पोस्ट भी युवाओं को भड़काने का प्रयास है।
— मीडिया विभाग
9811040330



