मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन गिरफ्तार
भारतीय जनता पार्टी 12 वर्ष सत्ता में रहने के बावजूद विपक्ष की तरह कर रही है व्यवहार

लखनऊ । उ.प्र. कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 12 वर्ष से सत्ता में है फिर भी वह विपक्ष के रूप में बर्ताव कर रही है और कांग्रेस मुख्यालय पर अलोकतांत्रिक तरीके से घेराव की कोशिश करती है। उन्होने कहा कि आज जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय आने की सूचना मिली, कांग्रेसजन गांधीवादी तरीके से कार्यालय में उन लोगों का इंतजार करने लगे किन्तु वह लोग नहीं आये।
इसके उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोदी योगी सरकार के तानाशाही रवैये, नीट पेपर लीक सहित सभी प्रतियोेगी परीक्षाओं की जांच कराये जाने और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसजन मुख्यमंत्री आवास जा रहे थे जिन्हें भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया और गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी, चढ़ावा चोरी के प्रकरण में भाजपा और आरएसएस के लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है, देश भर के युवाओं, छात्रों में जिस तरह रोष व्याप्त है इससे भाजपा डर गयी है। हम राहुल जी के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं हैं, जब तक छात्रों, युवाओं को न्याय नहीं मिलता और चंदा चोरों, चढ़ावा चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होती तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
इस आन्दोलन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री डाॅ. सी.पी. राय, पूर्व विधायक, इन्दल रावत, शिव पाण्डेय, प्रवक्ता डा. उमा शंकर पाण्डेय, राजेश जायसवाल, डा. अमित राय, प्रो. विनोद चन्द्रा, एच.एल. दुसाध, सुरेन्द्र यादव, ओकारनाथ सिंह, पंकज तिवारी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डाॅ. शहजाद आलम, अनामिका यादव, प्रतिभा अटल पाल, डाॅ. लालती देवी, सचिन रावत, सिद्धिश्री, विजय बहादुर, ब्रजेश सिंह, शैलेश शुक्ला, डा. ऋचा कौशिक, कृपाशंकर मिश्रा, सुभाष मिश्रा, जयकरन वर्मा, रमेश मिश्रा, बद्री विशाल तिवारी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अंकित तिवारी, अब्दुल्ला शेर खान, मुकेश सिंह चौहान, कुलदीप दिवाकर, विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह, नरेश बाल्मीकि, मो. फैजी, रजनीश यादव, शैलेन्द्र दीक्षित, के.के.शुक्ला, डा. आशीष दीक्षित, राकेश पाण्डेय, मुन्नालाल भारती, अभय सिंह, शशांक त्रिपाठी अंशू, आशुतोष मिश्रा, आर्यन मिश्रा, अख्तर मलिक, हम्माम वहीद, राहुल अवस्थी, शीला मिश्रा, देवांश तिवारी, शिप्रा अवस्थी, यागेश्वर सिंह, सै. हसन अब्बास, अयूब सिद्दीकी, राजमणि शुक्ला, गौरव शुक्ला, जीनत परवीन, डा. इमरान, अंकित सक्सेना, सोम विकल, वासिफ खान, मीना रावत, सलमान कादिर, अजीत मौर्या, दीपक पाण्डेय, अनीस अख्तर मोदी, श्रचन्द्रदेव सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री डाॅ. सी.पी.राय ने बताया कि इको गार्डेन में गिरफ्तार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजनों को देर सांय रिहा किया गया।



