उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल कार्यालय में होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक ओपीडी सेवा प्रारंभ

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल कार्यालय के नवीन ई.जी.आर.एस. कक्ष में डॉ. एस. ए. खान, अंशकालिक होम्योपैथिक चिकित्सक, बादशाहनगर तथा डॉ. आर. के. सिंह, अंशकालिक आयुर्वेदिक चिकित्सक, बादशाहनगर सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. एस. ए. खान प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा डॉ. आर. के. सिंह प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक मण्डल कार्यालय स्थित ई.जी.आर.एस. (EGRS) सेल में उपस्थित रहकर कर्मचारियों को होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे।
मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल ने बताया कि यह व्यवस्था मण्डल चिकित्सालय, बादशाहनगर में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा मण्डल कार्यालय के लगभग 500 कर्मियों को कार्यस्थल पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गयी है। इससे कर्मचारियों का समय बचेगा, उनकी चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी तथा कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक सुलभ होंगी।
लखनऊ मण्डल द्वारा की गई यह पहल कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता का परिचायक है। कर्मचारियों एवं विभिन्न यूनियन प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मण्डल रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button