उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
लखनऊ मण्डल की मानसी ने विश्व रैंकिंग कुश्ती चौम्पियनशिप-2026 में जीता रजत पदक

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी मानसी ने बुडापेस्ट, हंगरी में चल रहे 4वीं विश्व रैंकिंग कुश्ती-2026 के 62 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश, भारतीय रेल एवं पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल का गौरव बढ़ाया है।
महिला कुश्ती खिलाड़ी मानसी की इस उपलब्धि पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बधाई दी और कहा की मंडल प्रशासन खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा इसी सहयोग का परिणाम है कि लखनऊ मंडल के खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर भारतीय रेल का गौरव बढ़ा रहे हैं।
इस उपलब्धि के लिए मण्डल क्रीड़ाधिकारी धनन्जय मिश्रा, मण्डल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।



