उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बरेली स्थित जाट रेजिमेन्टल सेन्टर में हेडक्वाटर्स कोटा के तहत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा 

लखनऊ/बरेली : यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेन्टर में स्पोर्ट्स ट्रॉयल में भाग लिए थे) और अग्निवीर लिपिक पदों हेतु भर्ती रैली आगामी 06 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक जाट रेजिमेन्टल सेन्टर (जेआरसी), बरेली में आयोजित की जायेगी ।

यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाइयों के लिये आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिको, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित सर्वश्रेठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जॉंच हेतु समस्त वांछित प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ प्रातः 4:00 बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेन्टल सेन्टर के जाट गेट पर पहुंचना होगा । 7:00 बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नही दी जायेगी ।

यूनिट हेडक्वार्टस कोटा के तहत आयोजित होनेवाली इस भर्ती रैली का तिथिवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

(1) 06 अगस्त 2026 अग्निवीर स्पोर्ट्स और सामान्य ड्यूटी पद हेतु भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा को छोड़कर) जिन खिलाडियों को खेल परीक्षण के दौरान चयनित किया गया था ।

(2) 07 अगस्त 2026 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु हरियाणा के अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुडगाँव (गुरूग्राम), हिसार, रेवाडी, नूँह (मेवात), चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षे़त्र, महेंद्रगढ, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी ।

(3) 08 अगस्त 2026 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेष के आगरा, अलीगढ, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर), अमरोहा (जेपी नगर), औरैया, आजमगढ, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कनौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशाम्बी, लखीमपुर खेरी, कुशीनगर (पडरौना), ललीतपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर ।

(4) 10 अगस्त 2026 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेष के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपूर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलन्दषहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, जालौन, हापुर (पंचषील नगर), पिलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली (प्रभुद्ध नगर), श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनोर और सम्भल (भीम नगर) के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी।

(5) 11 अगस्त 2026 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु राजस्थान के अजमेर, बांसवाडा, बारा, बाडमेर, भरतपुर, भीलवाडा, बीकानेर, बूंदी, चितौडगढ, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर और श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी ।

(6) 12 अगस्त 2026 – को अग्निवीर ट्रेड्समेन सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी ।

(7) 13 अगस्त 2026– अग्निवीर लिपिक पद हेतु केवल जाट रेजिमेन्ट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button