उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छात्रों पर लाठी और आँसू गैस चलाना लोकतंत्र पर हमला है : चौधरी सुनील सिंह

लखनऊ । लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने संसद के बाहर प्रतियोगी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आँसू गैस के प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए थी, न कि उन पर लाठियां बरसानी चाहिए थीं।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश को बैठाकर अपनी “मन की बात” सुनाती है, लेकिन यदि वह इन छात्रों की भी “मन की बात” सुन लेती, तो लाठीचार्ज और आँसू गैस की नौबत ही नहीं आती।
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि शाहीन बाग से लेकर किसानों के आंदोलन और अब छात्रों तक, हर विरोध की आवाज़ का जवाब बल प्रयोग से देना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। आखिर ये छात्र भी इसी देश के बेटे-बेटियां हैं, बांग्लादेश,श्रीलंका,पाकिस्तान या अन्य देश के नागरिक नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button