उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

 “आप” एवं कम्युनिस्ट प्रायोजित जंतर-मंतर तमाशे में मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार आंदोलन के फेल होने से उत्पन्न हताशा का प्रमाण : प्रवीण शंकर कपूर 

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर कल सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाये जाने के बाद से आम आदमी पार्टी एवं कम्युनिस्ट नेता पूरी तरह बौखला गये हैं क्योंकि उनको लग रहा है की उनके हाथ से युवाओं को भड़काने का अंतिम हथियार निकल गया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कल सोनम वांगचुक को जन्तर-मन्तर से हटाये जाने के बाद से आम आदमी पार्टी एवं कम्युनिस्ट पार्टी दोनों दलों के नेता हताश हैं और उन दोनों ने दिल्ली में अपना 1200 से 1500 का पूरा कैडर जंतर-मंतर पर उतार दिया।

श्री  शंकर कपूर ने कहा है कि यदि हम जंतर-मंतर पर जा कर देखें तो वहां 500 से 700 जे.एन.यू. हॉस्टलों में रहने वाले अधेड़ दिखते हैं या 250 से 300 तमाशबीन कम पढ़े लिखे युवा, जिन दोनों का “नीट” या किसी कोमपीटीटिव परिक्षा से कुछ लेना देना नही है।

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता ने कहा है कि कल सुबह से जिस तरह “आप” एवं कम्युनिस्ट प्रायोजित जंतर-मंतर तमाशे में उपस्थित उनके कार्यकर्ता मेन स्ट्रीम मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं वह उनके आंदोलन के फेल होने से उत्पन्न हताशा का प्रमाण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button