दिल्ली के पंजाबी समाज ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को पंजाबी गौरव अलंकार से सम्मानित किया
पंजाबी कोई कौम नहीं बल्कि एक विचार है जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली के पंजाबी समाज की ओर आज हैरिटेज ग्रंड बैंकुट हाल में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में आज नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ और दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को “पंजाबी गौरव” अलंकार से सम्मानित किया गया।
समारोह में दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं और दिल्ली के पंजाबी समाज की ओर से सांसद तरूण चुघ एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का अभिनंदन किया और उनको पंजाबी गौरव अलंकार स्मृति चिन्ह भेंट किए।
सामाजिक संस्था चौपाल की निदेशक किरण चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन विधायक राजकुमार भाटिया ने किया और आयोजन समिति अध्यक्ष निगम पार्षद योगेश वर्मा एवं समिति के सदस्यों ने मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, सांसद तरूण चुघ एवं हर्ष मल्होत्रा का अभिनंदन किया।
मंच पर एवं सभागार में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, बाँसुरी स्वराज के आलावा दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, संत अजय भाई, असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं आशीष सूद, दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री मदनलाल खुराना की धर्मपत्नी राज खुराना, दिल्ली के अनेक विधायक, निगम पार्षदों के आलावा दिल्ली में कार्यरत विभिन्न पंजाबी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जीवन में अगर मुझे किसी ने सबसे ज्यादा मोटिवेट किया तो वह श्री तरुण चुग जी हैं, जब मैं विधानसभा चुनाव हारी तब श्री तरुण चुग जी ही थे जिन्होंने हिम्मत बढ़ाई।
जब जब पंजाबियों के हाथ में बागडोर आई तब तब भाजपा की नाव पार लगी है। लेकिन पंजाबी कोई कौम नहीं बल्कि एक विचार है जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है। पंजाबियों ने देश के लिए जाने दी और शत्रुओं की जाने ली भी। आज भी सेना में अगर आप देखें तो पंजाबी ही आपको सर्वाधिक दिखेंगे।
उन्होने कहा की आज दिल्ली की मुख्य मंत्री के नाते मुझे तरूण चुघ जी एवpर् आज प्रकाश पर्व है और इसके लिए आपको बधाई देता हूँ। मुगलो ने फरमाया कि कोई तलवार नहीं रखेगा लेकिन पंजाबी कौम ने इसका पहले विरोध किया। 712 बार हमला हुआ उसको पंजाबियों ने रोका। उन्होंने कहा कि पंजबियो का एक ऐतिहासिक इतिहास रहा है और पंजाबी का मतलब है कि जो संघर्ष के वक़्त सामने खड़ा रहे।
तरुण चुग ने कहा कि पंजाब कोई क्षेत्र तक का नाम नहीं बल्कि जिंदादिली का नाम है। जिस तंम्यता के साथ लड़ सकता है उसी तंम्यता के साथ सर कटा सकता है। किसी का सैकड़ो का इतिहास है लेकिन हमारा इतिहास 1000 वर्षों पुराना लिखित इतिहास है। उन्होंने कहा कि करतार सिंह सरबा से लेकर कई विभूतियाँ हुए जिन्होंने बताया कि अगर तुम जुल्म करोगे तो उसका जवाब दिया जायेगा चाहे वह जलिया वाला बाग का बदला लेना हो या फिर कई अन्य घटनाओ का उदाहरण हो।
मेरी आप सब से विनती है कि पंजाबी को धर्म और जाति के साथ ना जोड़े बल्कि पंजाबी एक सिविलाईजेसन है। इसलिए आप सभी का मैं आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने आज यहाँ बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर उसका उदाहरण दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हमारा पंजाबी समाज एक बेहद लिबरल समाज है जिसने विगत लगभग 8 दशक में दिल्ली के चौमुखी विकास में अपना पूरा योगदान दिया है। आज पंजाब समाज, दिल्ली के इस समारोह में आ कर मुझे अपार संतोष एवं खुशी मिली है।
पंजाबी समाज ने अपने साथ साथ समाज के अन्य वर्गों की प्रगति में भी पूरा सहयोग दिया है और विगत लगभग 8 दशक से जनसंघ एवं भाजपा की राष्ट्रवादी सोच का मजबूती से साथ दिया है।
समारोह संचालक राजकुमार भाटिया ने कहा कि दिल्ली एवं देश के राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में पंजाबी समाज का बड़ा योगदान रहा है और आज जब हम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का उनके दिल्ली एवं पंजाब के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में योगदान के लिए अभिनंदन कर रहे हैं तो खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
आयोजन समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि तरूण चुघ एवं हर्ष मल्होत्रा गैर राजनीतिक सामान्य परिवारों से होते हुए भी आज राजनीति के क्षितिज पर पहुंच कर पूरे पंजाबी समाज को गौरवांवित किया है।



