डॉ विवेक और दाहिर को सृजन सम्मान

लखनऊ : यू पी प्रेस क्लब और उ प्र साहित्य सभा द्वारा 170 वां सृजन सम्मान समारोह में सृजन सम्मान दिनेश दाहिर आज़मगढ़ी को प्रदान किया गया.
सृजन प्रेरणा सम्मान- वरिष्ठ डर्मेटोलॉजिस्ट समाजसेवी डॉ विवेक कुमार को हसीब सिद्दीकी, स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना, मुख्य अतिथि गिरधर खरे अध्यक्ष सच्चिदानंद शलभ जी व सुभाष गुरुदेव ने शाल प्रतीक चिन्ह देकर किया। डॉ विवेक कुमार प्रतिदिन 30 कुष्ठ रोगियों और निर्धन त्वचा रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देते हैं। डॉ विवेक प्रतिदिन सवेरे से दोपहर तक समाज सेवा करते हैं।
योगी योगेश शुक्ल व सुभाष रसिया के संयुक्त संचालन में वर्षा श्रीवास्तव के संचालन में पूजा श्री की वाणी वंदना से प्रारम्भ हुए कवि सम्मेलन में अनिता अरोरा, कामिनी श्रीवास्तव, विनोद शुक्ल विनोद, विजय अग्रहरि, डॉ रुद्रमणि, रश्मि शरद, मनोरमा श्रीवास्तव, मनमोहन बाराकोटी, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, शालिनी राय, पूर्णिमा भसीन, दीपिका, डॉ संदीप शर्मा, अनुराग मिश्रा, पूर्णिमा भसीन आदि ने कविताएँ पढ़ीं।
धन्यवाद ज्ञापन सर्वेश अस्थाना ने किया।



