नई इबारत लिखी गई और उसका लाभ देश के 140 करोड़ जनता तक पहुंचाने का काम किया गया : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसमर्पित सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के साथ श्री नरेन्द्र मोदी के चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लम्बा सेवा कार्यकाल रिकार्ड बनाने पर आज एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनकी सरकार विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित सरकार है।
पत्रकार वार्ता का संचालन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया की उपस्थिति में किया और कहा कि विगत 12 वर्ष भारत के परिवर्तित निर्माण को समर्पित वर्ष हैं।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन नए भारत की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने के लिए उत्सव का दिन है और साथ ही आज के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रुप में 12 वर्ष पूर्ण किए है। 12 वर्षों का विकास, 12 वर्षों का विश्वास और 12 वर्षों का जनसेवा का संकल्प एक-एक दिन नई इबारत लिखी गई और उसका लाभ देश के 140 करोड़ जनता तक पहुंचाने का काम किया गया। बिते 12 वर्षों में मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद को जनसेवा का माध्यम बनाया, यह हम सबने देखा है और नेतृत्व की नई परिभाषा लिखने का काम किया है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि बिते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने खेत खलिहान से लेकर चंन्द्रयान तक और गांव की चौपाल से लेकर वैश्विक मंचो तक अभुतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। भारत ने जो यात्रा पिछले 12 वर्षों में तय की है वह असाधारण है क्योंकि वैश्विक मंच पर सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला भारत आज वैश्विक एजेंडा तय करता है। दुनिया की दिशा देने की क्षमता रखता है। आज दुनिया भारत को समाधान और संभावनों के रुप में देख रही है। पिछला 12 वर्ष जनविश्वास, जनभागिदारी और जनशक्ति की यात्रा है। इस यात्रा को कुछ उपलब्धियों के द्वारा समझा जा सकता है।
सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास की ऐसी गति देखी है, जो पहले कभी नहीं देखी गई।
अर्बन ट्रांसपोर्ट इसका बड़ा उदाहरण है। वर्ष 2014 में देश में 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था। आज यह बढ़कर 1,095 किलोमीटर से अधिक हो चुका है और 26 से ज्यादा शहरों तक पहुंच गया है।
एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। उड़ान योजना ने आम नागरिक के हवाई सफर के सपने को साकार किया है। आज देश में 164 से अधिक एयरपोर्ट्स संचालित हैं और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट बन चुका है।
डिजिटल इंडिया आज दुनिया के लिए एक मिसाल है। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत 6 करोड़ से अधिक लोगों को डिजीटल इम्पॉवरमेंट मिला है। भारत नेट प्रोजेक्ट के माध्यम से 2.14 लाख से अधिक ग्राम पंचायत को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया है।
मेक इन इंडिया और आत्म निर्भर भारत अभियान ने भारत को ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में नई पहचान दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन 6 गुना बढ़ा है और भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग बन चुका है।
सेमिकन्डक्टर सेक्टर में 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के इन्वेस्टमेंट ने भारत को ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बनने की दिशा में मजबूत बढ़त दी है।
PLI स्किम ने मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को नई ताकत दी है। इसके तहत 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सेल्स हुई हैं और 12 लाख से ज्यादा इम्प्लॉयमेंट ऑपरच्यूनिटी बनी हैं।
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता भारत की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर बनाए गए हैं। डिफेंस प्रोडक्शन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है और भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 100 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है।
स्टार्ट अप ने युवाओं को नए अवसर दिए हैं। आज भारत में 2 लाख से अधिक स्टार्ट और 120 से अधिक यूनिकॉर्न्स देश की इनोवेशन पॉवर का प्रमाण हैं।
नॉर्थ ईस्ट जो कभी डेवलेपमेंट की चर्चा से दूर माना जाता था, आज विकास की मुख्यधारा का मजबूत हिस्सा बन चुका है। रोड कनेक्टिविटी, रेलवे, एयर सर्विस टूरिज्म और इनवेस्टमेंट के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
भारत की कल्चर हेरिटेज को भी नई ऊर्जा मिली है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम का रिडेवलपमेंट भारत की आस्था और गौरव के प्रतीक बन चुके हैं।
ये आंकड़े 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की कहानी हैं। यह गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवा अवसर और मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा की कहानी है।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” विकास का आधार बना है। इसी सोच के साथ 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, 58 करोड़ से अधिक जन-धन खाते खोले गए हैं, आयकर छूट सीमा बढ़ाकर 12.75 लाख रुपये की गई है, 4. 1 करोड़ रुफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं, किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है।
आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ 58 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा है, 8. 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का घर मिला है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 74 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण मिला है। स्टैंड अप इंडिया के माध्यम से एससी-एसटी उद्यमियों को 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया गया है, उज्ज्वला योजना के तहत करीब 11 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला है। लखपति दीदी योजना से 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। 4.5 करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। देशभर में 23 नए एम्स और अनेक मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।
मिशन इंद्रधनुष के तहत 5.4 करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण हुआ है, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं और जल जीवन मिशन के माध्यम से 16 करोड़ घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को सहायता और कौशल विकास का लाभ मिला है, जनजातीय समाज के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। बीते 12 वर्षों ने यह साबित किया है कि जब नेतृत्व स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और राष्ट्रहित सर्वोपरि हो, तब बड़े से बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। यही विकसित भारत की नींव है, यही अमृतकाल की पहचान है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर दिल्ली की बात करें तो मोदी सरकार ने अभूतपूर्व परिवर्तन पिछले 12 वर्षों में लाने का काम किया है। दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियों में सिवेज नेटवर्क लगाने और यमुना नदी में गंदे पानी के बहाव को रोकने के लिए मोदी सरकार ने लगभग 3000 करोड़ रुपये आवटिंत पिछली दिल्ली सरकार किए थे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिल्ली में कूड़े के पहाड़ हटाने के लिए और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए केन्द्र सरकार ने 1550 करोड़ रुपये की मदद दी और इस मदद से लगातार कूड़े के पहाड़ कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने के लिए विशेष सहायता हेतु हमें 2025-26 वित्तीय वर्ष के अंतर्गत 821 करोड़ रुपये दिए।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो लाइन का विस्तार लगभग 400 किलोमीटर तक का किया जा चुका है। पहली रिंग मेट्रो की सेवा भी शुरु की जा चुकी है और इसके अतिरिक्त 180 किलोमीटर का मेट्रो विस्तार करने का काम शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पिछले 12 वर्षों की रोड मैप की बात करुं तो पिछले 12 वर्षों में सिर्फ रोड के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये दिल्ली को मिले हैं जिसमें से कई योजनाओं का काम पूर्ण हो गया है और कई योजनाओं पर काम चल रहा है। आज दिल्ली में राजमार्ग का जाल बिछाने का काम मोदी सरकार ने किया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली कनेक्शन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का विस्तार, अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II), दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ नमो भारत कॉरिडोर का निर्माण कराने का काम किया गया है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत मंडपम, प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर एवं सुरंग परियोजना, आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक लगभग 10 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर स्वीकृत किया गया, जिससे भारत मंडपम, इंडिया गेट, केंद्रीय सचिवालय और कर्तव्य भवन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इसके साथ ही अगर फेम के तहत दिल्ली को अभी तक 4550 इलेक्ट्रिक बसें दिलाई जा चुकी है और पीएम ई ड्राइव के तहत 6130 बसों की मंजूरी दिल्ली को देने का प्रावधान किया गया है। दिल्ली में सिर्फ पीएम उज्जवला योजना के तहत 2.75 लाख कनेक्शन दिए गए, स्वनिधिन योजना के अंतर्गत 2 लाख स्ट्रीट वेंडर को लोन देने का काम किया गया है, आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हो रहा है और सिर्फ एक साल में 43000 लोगों का इलाज हो चुका है।
आरोग्य मंदिर जो अभी तक 370 बन चुके हैं, उसे केन्द्र सरकार की मदद से 1100 तक ले जाने का लक्ष्य है और 11 बड़ी लैब भी बनाने जा रहे हैं। 200 करोड़ रुपये की लागत से हम जीटीबी अस्पताल में ट्रामा सेंटर बनाने का भी काम चल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है नई केन्द्रीय विद्यालय की मंजूरी मिली है। इतना ही नही दिल्ली में कौशल विकास योजना के अंतर्गत 78000 लोगों को नौकरी मिली है।
जब नेतृत्व स्पष्ट हो, नियत साफ हो और राष्ट्रहित सर्वोपरि हो तो बड़े से बड़े लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। अपने व्यक्तव्य के अंत में मुझे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की पंक्तियां आज विशेष रूप से याद आती हैं—
“मानव जब जोर लगाता है,
पत्थर पानी बन जाता है।”
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण हुई है जिसकी नींव जनविश्वास, सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना पर रखी गई है। पिछले 12 वर्षों में देश की जनता ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं, जब सरकार केवल शासन का माध्यम न होकर सेवा का माध्यम बनती है, तब जनता उसका साथ भी देती है और उस पर अपना अटूट विश्वास भी व्यक्त करती है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों को देखे तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जनता और नेतृत्व के बीच बने उस मजबूत विश्वास की कहानी दिखाई देती है, जिसने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी हैं।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मोदी सरकार में सड़क एवं परिवहन क्षेत्र में जो काम हुए हैं उसकी जानकारी देना चाहूंगा। पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 4.5 लाख किलोमीटर की ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनी है और आज एक भी गांव नहीं है जो हाईवे से ना जुड़े हो। 2014 में नेशनल हाईवे 92000 किलोमीटर लंबे थे लेकिन पिछले 12 सालों में 60,000 किलोमीटर बनकर तैयार हुए हैं। एक समय था जब नेशलन हाईवे 12 किलोमीटर प्रति दिन के रफ्तार से बनते थे और आज लगभग तीन गुना यानि 32 किलोमीटर प्रति दिन के रफ्तार से नेशनल हाईवे बन रहा हैं। आज दिल्ली से मेरठ जाना हो, दिल्ली से देहरादून जाना हो समय की बचत हो रही है और जो लोग सोनीपत, हरियाणा की तरफ से एयरपोर्ट की ओर आते थे, उन्हें 3-4 घंटे लगते थे लेकिन आज उन्हें जाम का सामना नहीं करना पड़ता है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बन रहा है और सिर्फ 12 घंटे में सफर को तय कर सकते हैं। सराय काले खां से जेवर एयरपोर्ट पर जाने में सिर्फ 45 मिनट लगेगा उसकी भी तैयारी हो रही है और साथ ही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट को भी जोड़ने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। अक्षरधाम से बदरपुर सिर्फ 15 मिनट में, पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक सिर्फ 30 मिनट में और आई.एन.ए. से लेकर महिलापुर तक हाईवे बन रहा है जो दिल्ली की जाम, समय की बचत और साथ ही प्रदूषण को कम करने का काम करेगा। उन्होंने दिल्ली के कूड़ों को लेकर कहा कि 20 लाख मिट्रीक टन कूड़ा सड़क के नीचे मिट्टी की जगह पर दबाया गया है। प्लास्टिक इनर वेस्ट है उसका भी हमने प्रयोग किया है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 12 वर्षों का यह विश्वास किसी प्रचार या राजनीतिक अभियान से नहीं बना है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में लिए गए साहसिक निर्णयों, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली नीतियों और जनता के साथ सीधे संवाद की संस्कृति से निर्मित हुआ है। आज देश के युवाओं को विश्वास है कि भारत विश्व की अग्रणी शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है तो महिलाओं को भरोसा है कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी पहले से अधिक मजबूत हुई है।
किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है कि उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंचती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शायद इसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनता की सेवा कर रहा है। यह केवल राजनीतिक विस्तार नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का विस्तार है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देकर देश सेवा के लिए दिल्ली भेजा था। तब जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा किया और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अथक परिश्रम, ईमानदार नेतृत्व और परिणाम आधारित शासन के माध्यम से उस भरोसे को और मजबूत किया। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता और देशवासियों का विश्वास है। हम जानते हैं कि जनता ने हमें भारत के भविष्य को गढ़ने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में यह विश्वास और अधिक मजबूत होकर सामने आया। यह भारतीय लोकतंत्र में जनता के विश्वास का एक ऐतिहासिक उदाहरण है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज देश में जनविश्वास, सेवा और विकास की राजनीति के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह भारत के बढ़ते आत्मविश्वास, मजबूत नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की कहानी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव कहा है कि सरकार पर पहला अधिकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का है। उन्होंने कहा कि इसी सोच का प्रमाण तब मिला जब 10 जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए, वह किसी सत्ता या पद से जुड़ी नहीं थी, बल्कि देश के करोड़ों किसानों के सम्मान और कल्याण से जुड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की मंजूरी देकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देश का किसान है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह सिद्ध किया है कि विकास तभी सार्थक होता है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यही कारण है कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। मोदी सरकार के ये 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, बल्कि विश्वास, विरासत और विकास के समन्वय के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह भी सिद्ध किया है कि आधुनिकता और सांस्कृतिक चेतना साथ-साथ चल सकती है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करना केवल स्मारकों का निर्माण नहीं था, बल्कि सामाजिक न्याय, समावेशिता और संविधान के मूल्यों को राष्ट्रीय चेतना में स्थापित करने का प्रयास था। इसी प्रकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर मोदी सरकार ने यह संदेश दिया कि भारत का इतिहास केवल राजमहलों का नहीं, बल्कि जनजातीय समाज, संघर्ष और बलिदान का भी इतिहास है।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, नई संसद भवन, सेंगोल की स्थापना, लोक कल्याण मार्ग, अमृत उद्यान, अंडमान एवं निकोबार द्वीपों का परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर नामकरण तथा पोर्ट ब्लेयर का श्री विजयपुरम नामकरण जैसे निर्णय भारत की सांस्कृतिक चेतना और औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति के संकल्प को दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक हमारे वीर सैनिकों के बलिदान को समर्पित राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है। संग्रहालयों, जनजातीय संग्रहालयों और सांस्कृतिक केंद्रों के विस्तार के माध्यम से भारत के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। वैक्सीन मैत्री पहल के माध्यम से भारत ने 99 देशों तक वैक्सीन पहुंचाकर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की। जी-20 की सफल अध्यक्षता, 39 नए दूतावासों की स्थापना, रिकॉर्ड विदेशी निवेश, 38 देशों के साथ 9 मुक्त व्यापार समझौते, यूनेस्को की 44 विश्व धरोहर स्थलों की मान्यता, 668 दुर्लभ कलाकृतियों की स्वदेश वापसी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिलना भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति और विश्व में बढ़ते भारत के सम्मान का प्रतीक हैं। हालिया वैश्विक सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में उभरना भी जनता के विश्वास और पारदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब भी देश की सुरक्षा पर चुनौती आई, मोदी सरकार ने निर्णायक कार्रवाई की। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि नया भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता। आज देश नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता प्राप्त कर रहा है। इतना ही नहीं आज सीमा पर तैनात सैनिकों को दुश्मनों का जवाब देने के लिए दो-तीन दिन तक का इंतजार करने की जरुरत नहीं पड़ती। एक समय था जब कांग्रेस के नेता कहते थे कि सीमा पर सड़क नहीं बनानी चाहिए क्योंकि दुश्मन हमारे देश में घूस जाएगा लेकिन आज 8000 किलोमीटर की लंबी सड़क सीमा पर बनी है।
उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कठिन दौर में भी भारत ने जनभागीदारी की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। जनता कर्फ्यू, थाली-ताली अभियान, दीप जलाकर कोरोना योद्धाओं का सम्मान, आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट, एक पेड़ मां के नाम अभियान, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने योजनाओं को जनआंदोलन में बदल दिया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि उसने योजनाओं को सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें जनभागीदारी से जोड़ा। सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, पंचायतें, स्कूल, स्वयंसेवी संगठन और करोड़ों नागरिक इस परिवर्तन यात्रा के सहभागी बने हैं।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज भारत बदल रहा है क्योंकि भारत का नागरिक बदल रहा है। आज भारत आगे बढ़ रहा है क्योंकि देश की जनता ने विकास को अपना संकल्प बना लिया है। यही विश्वास, यही जनशक्ति और यही सहभागिता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को केवल संभावनाओं वाले देश के रूप में नहीं, बल्कि समाधान देने वाले देश के रूप में देख रही है और यह परिवर्तन केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक विश्वास से संभव हुआ है।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली भाजपा आने वाले समय में केन्द्र सरकार की 12 सालों की उपलब्धियों को लेकर और दिल्ली सरकार के 15 महीने की उपलब्धियों को लेकर एक जागरुकता अभियान चलाएगी और घर-घर तक जाएगी।
–



