उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 4 जून को जनपद मुरादाबाद में आयोजित विजय संकल्प महारैली को चौधरी जयन्त सिंह संबोधित करेंगे

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल द्वारा कल 4 जून को जनपद मुरादाबाद में विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री चौधरी जयन्त सिंह संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के सनातन धर्म हिन्दू इंटर कॉलेज मैदान में अपराह्न 2 बजे से आयोजित यह रैली मुरादाबाद के राजनैतिक इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल ने 2027 में पुनः एन.डी.ए. को सत्ता में लाने के लिए अपने कार्यक्रम शुरू कर दिये हैं इसी श्रृंखला में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह पिछले दिनों मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर से अपनी विजय संकल्प रैली की शुरुआत कर चुके हैं कल उनका पडाव ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में होगा। इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों, मजदूरों से गांव गांव जाकर सम्पर्क कर रहे हैं और विजय संकल्प रैली में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठाकुरद्वारा की धरती से चौधरी जयन्त सिंह किसानों, नौजवानों तथा मजदूरों की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के सम्मान, युवाओं के रोजगार तथा मजदूर के अधिकार तथा समाज के अन्तिम व्यक्ति को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस हेतु अपना अभियान लगातार जारी रखेगा।
उन्होंने बताया कि इस विजय संकल्प रैली की सफलता के लिए मुरादाबाद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प के साथ जुटे हुये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button