उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महंगाई का कोबरा अब एनाकोंडा बनता जा रहा है : सुनील सिंह

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने बढ़ती महंगाई और बिजली बिलों में प्रस्तावित फ्यूल चार्ज वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई का कोबरा अब धीरे-धीरे एनाकोंडा बनता जा रहा है, जो आम जनता, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग की आय को निगलता जा रहा है।

सुनील सिंह ने कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों ने किसानों की खेती की लागत में भारी वृद्धि कर दी है। इसके बावजूद किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने बिजली विभाग द्वारा बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज में 10 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह फैसला परेशानी और बढ़ाने वाला है।
लोकदल अध्यक्ष ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, बिजली बिलों में प्रस्तावित फ्यूल चार्ज वृद्धि वापस लेने तथा किसानों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रहे आर्थिक बोझ से परेशान है और सरकार को जनहित में तत्काल निर्णय लेने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button