उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे चिकित्सालय, लखनऊ को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदूषण नियंत्रण स्वीकृति प्राप्त

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण मानकों के सफल अनुपालन पर मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि

लखनऊ : उत्तर रेलवे चिकित्सालय (NRDH), लखनऊ ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) से CCA (Consolidated Consent and Authorization) प्राप्त किया है, जो 31 जुलाई 2030 तक वैध है। यह स्वीकृति अस्पताल द्वारा जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्धारित मानकों के सफल अनुपालन को दर्शाती है।

अस्पताल में 5 KLD (Kilo Litres per Day) क्षमता का ETP (Effluent Treatment Plant) एवं 80 KLD क्षमता का STP (Sewage Treatment Plant) संचालित है, जिससे अस्पताल में गंदे पानी को साफ कर दोबारा उपयोग करने की व्यवस्था की गई है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। यह उपलब्धि मण्डल रेल प्रबंधक  सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। इस प्रक्रिया में डॉ. रौतेश शर्मा एवं ब्रदर शिवकुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button