राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
राजधानी के पांच वार्डो में हुआ पदाधिकारियों का मनोनयन

लखनऊ राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा रविवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सनातन संघ द्वारा 6 बिंदुओं का एजेंडा पेश किया गया इस एजेंडा में सनातन संघ को पूरे देश में बढ़ाने के लिए, हर मंगलवार शनिवार को चिन्हित स्थानों पर निशुल्क सुंदरकांड करने, प्राचीन मंदिरों का जीरणोंउद्धार करने आदि विषयों पर चर्चा की गई इसी के साथ राजधानी के 6 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष पदों पर मनोनयन भी किया गया.
राजधानी के दारूल सफा स्थित बी ब्लॉक कॉमन हॉल में रविवार को सुबह 11:00 एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी में सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे द्वारा संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं आने वाले समय में संघ के हम कार्यक्रमों की जानकारी दी गई जबकि संघ के महासचिव विमलेश श्रीवास्तव द्वारा संघ का 6 बिंदुओं का एजेंडा पेश किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आए हुए सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें. इसी के साथ संघ ने कई अहम विषयों पर भी निर्णय लिए इसमें कहा गया है कि अब से हर तीसरे शनिवार को एक मासिक मिलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश और देश में हर तबके को अपने साथ जोड़ने का काम सनातन संघ करेगा इसके अलावा आगामी 1 जुलाई से राजधानी में हर मंगलवार एवं शनिवार को किसी तय स्थान पर निशुल्क सुंदरकांड के पाठ एवं प्रसाद का आयोजन किया जाएगा जिसका संपूर्ण खर्च राष्ट्रीय सनातन संघ वहन करेगा. विचारों के क्रम में महर्षि विश्वविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में सनातन का प्रचार प्रसार पूरी दुनिया में हो रहा है ऐसे में सनातन की जड़ों को और मजबूत करने की जरूरत है जिसमें समाज के हर तबके को साथ देने की जरूरत है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सनातन संघ बीते एक वर्ष में ही कई अहम कार्यक्रम कर चुका है आगे आने वाले समय में हमें संगठन को विस्तार देकर हर जनपद में पहुंचने की जरूरत है जबकि संजीव वर्मा ने कहा कि हमें विघटन की राजनीति को रोकना होगा इसके लिए हमें बटे हुए हिंदुओं को एकजुट करने की जरूरत है इसके लिए उन्होंने कहा कि अगर हर सनातनी चाहे वह किसी भी जाति का हो एक टीका लगाकर चलने क्या प्रचलन शुरू करें ताकि सबको पता हो कि वह सनातनी है इससे हम अपनी बटी हुई ताकत को सजो सकते हैं. वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह ने कहा कि संगठन ही शक्ति है ऐसे में हमें सबसे पहले संगठन का विस्तार करना बेहद जरूरी है अगर संगठन हमारा हर बूथ पर मजबूत होगा तो हम सनातनियों के पक्ष में कोई भी बड़ा निर्णय ले सकते हैं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्ति आईपीएस अधिकारी उमेश श्रीवास्तव ने कहा जी यह दुर्भाग्य है की हमें सनातन पर संगोष्ठी आयोजित करनी पड़ रही है जबकि हम जन्म से सनातनी हैं उन्होंने कहा कि हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा तभी सरकार हमारी ओर देखेगी हम सब का पहला कर्तव्य है कि हम सनातनी रहे और जातियों में ना बटे. इस मौके पर विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन संघ आगामी आने वाले समय में समाज से जुड़े हुए विभिन्न पुरोधाओं कुछ जयंती मनाएगा एवं संगठन के विस्तार को महत्व देकर पूरे प्रदेश में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा.
इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी संगठन हो उसे ताकत तभी मिलती है जब वह सियासत में अपनी दखल रखता हो उन्होंने कहा कि आगामी आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पदाधिकारी को चाहिए थी वह सनातन समाज के लोगों के प्रचार प्रसार का काम करें अगर सनातन संख्या कुछ पदाधिकारी चुनाव में प्रत्याशियों की मदद करेंगे तो वह जब जीत करेंगे तो विधानसभा में संगठन की बात मजबूत ढंग से रख सकेंगे इस मौके पर राजधानी के पांच वार्डो के अध्यक्ष का भी मनोरंजन किया गया जिसमें बक्शी का तालाब इंदिरा नगर घोसी का पुरवा इस्माईलगंज आदि शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव ने किया.



