उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीतापुर रेलवे स्टेशन पर स्थित एकीकृत क्रू0 लॉबी में ’संरक्षा सेमिनार’ का आयोजन किया गया

लखनऊ : शीत ऋतु के दौरान घने कोहरे में ट्रेन संचालन के समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक  नीतू एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया की उपस्थिति में सीतापुर रेलवे स्टेशन पर स्थित एकीकृत क्रू0 लॉबी में ’संरक्षा सेमिनार’ का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में लोको पायलट्स, ट्रेन मैनेजरों एवं स्टेशन स्टाफ को कोहरे के दौरान सुरक्षित ट्रेन चलाने के लिए काउंसलिंग किया गया तथा श्रीमती नीतू ने उपस्थिाति कर्मचारियों से कोहरे में दृश्यता कम होने पर सिग्नल पहचान, फॉग सेफ डिवाइस का उपयोग, सप्ताहिक विश्राम एवं अन्य संरक्षा संबंधी उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी रेलकर्मियों को डियूटी के दौरान सतर्क रहने एवं संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर द्वितीय श्री अश्विनी कुमार तिवारी, सहायक मण्डल इंजीनियर/सीतापुर श्री आर.के. मिश्रा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति थे।

कृते जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button