उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भाजपा नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का अभिनंदन किया

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भाजपा नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक् नितिन नवीन का अभिनंदन किया।

नये कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही वहां प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं दिल्ली के की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय महामंत्री  विनोद तावड़े की उपस्थिती में पुष्प गुच्छ देकर और पटका पहना कर स्वागत किया।

तत्पश्चात राष्ट्रीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा सभी जिलों के हजारों पदाधिकारियों ने नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का अभिनंदन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की  नितिन नवीन कीīppp नियुक्ति से पार्टी में हर स्तर पर हर्ष है पर युवा वर्ग में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि नितिन नवीन की नियुक्ति से जेनरेशन नेक्स्ट से भाजपा का जुड़ाव और मजबूत होगा। भाजपा ने एक बार फिर दिखा दिया है की यह पार्टी ही सामान्य कार्यकर्ता को उच्चतम पद तक ले जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button