आधी आबादी के प्रयास को लोगों ने खूब सराहा

लखनऊ : दिलकुशा क्लब में घरेलू महिलाओं के हुनर को खूब सराहा गया। भाजपा नेता अम्मार रिज़वी ने स्टालओं का भ्रमण किया।तलहा सोसाइटी और किशवरी कनेक्ट ने ज़ायका और ज़बान की जो महफ़िल सजाई उसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कोई मधुबनी पेंटिंग के उत्पाद लाया था तो कोई लखनऊ की मशहूर चिकनकारी के नायाब टांको से सजे कपड़े साथ ही एंटीक जवेलरी का अच्छा कलेक्शन लेकर आया है। धागे और किलों से बने गिफ्ट हैंपर सभी का मन मोह रहे थे। खाने के व्यंजन तो मुँह में पानी ला रहे थे तो साथ बच्चों के हाथ से बुने स्वेटर और तरह तरह के आचार पूरा क्लब विभिन्न रंगो से सजा था। उसके साथ ही आज ज़बान पर भी चर्चा हुई जिसमें प्रो. साबरा हबीब, के अलावा उर्दू जबान के लेखक, ड्रामा आर्टिस्ट एस.एन. लाल सहित कई विशिष्ट लोगों ने लखनऊ की तहजीब और बिगड़ती जुबान को कैसे सुधारा जाए इसके बारे में बताया।
विगत हो की तल्हा सोसाइटी, विगत 30 वर्षों से यह कार्य कर रही है। आयोजक कुलसुम तल्हा का कहना है की इस कार्यक्रम का आयोजन घरेलू महिलाओं के हुनर को सामने लाना और उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। यह कार्यक्रम 2015 से हर वर्ष संस्कृति, खानपान, यात्राओं और महिला सशक्तिकरण के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ, इस वर्ष विविध व्यंजनों, हस्तशिल्प और पेय पदार्थों की प्रदर्शनी और बिक्री भी आयोजित की गई है।तल्हा सोसाइटी, जो वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार स्व. उसामा तल्हा की स्मृति में स्थापित एक पंजीकृत संस्था है, अपनी जेंडर-सेंसिटिव इकाई किशवरी कनेक्ट के साथ मिलकर पिछले दस वर्षों से मीडिया पेशेवरों के लिए यह निःशुल्क कार्यशाला आयोजित करती आ रही है। किश्वरी कानेक्ट और तल्हा सोसाइटी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद घरेलू महिलाओं हुनर सामने लाना और उनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह कार्यक्र्म इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के कई शहरों के अलावा मुंबई और दिल्ली में भी सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं, और इनमें प्रिंट, टेलीविज़न, रेडियो, डिजिटल मीडिया तथा देशभर के विभिन्न प्रेस क्लब शामिल रहे हैं।इसी कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षयता वरिष्ठ पत्रकार और कार्यक्रम की कुयरेटर कुलसुम तलहा है| उन्होने बताया की ज़्याका और ज़बान 2025 मे हर क्षेत्र से जुड़े लोगो को आमंत्रित किया गया है और यह पूरी तरह से निशुल्क है| कोई भी हुनरमंद इसमे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भाग ले सकता है | उन्होने बताया की इस स्तर की विशेषता यह है की इसमें मीडिया के लोगो के लिए एक खास कार्यशाला रखी गई गई है जिसे तल्फ़ूज नाम दिया गया है | इस कार्यशाला में मीडिया के क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है ।



