यूपी को नकद बाँटने की घोषणाओं नहीं, रोज़गार, सुरक्षा, शिक्षा और वास्तविक विकास की जरूरत है : सुनील सिंह

लखनऊ : समाजवादी पार्टी द्वारा ग़रीब महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का चुनावी वादा सामने आने पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूपी की राजनीति में आज फिर वही पुरानी स्क्रिप्ट दोहराई जा रही है।
सुनील सिंह ने कहा कि चाहे बीजेपी हो या सपा दोनों पार्टियाँ सिर्फ चुनाव आते ही जनता के सामने सपनों के पुल बाँटती हैं। सत्ता में आने के बाद दोनों का ट्रैक रिकॉर्ड एक जैसा है। वादे बड़े, काम शून्य। बीजेपी और सपा में फर्क केवल झंडे और नारे का है, नीयत का नहीं। बीजेपी ने महंगाई और बेरोज़गारी पर जनता को निराश किया, जबकि सपा अपने पुराने शासन की विफलताओं को भुलाकर नई घोषणाओं से जनता को बहला रही है। दोनों पार्टियाँ जनता की नहीं, राजनीतिक लाभ की राजनीति करती हैं। महिलाएँ वोट बैंक नहीं हैं
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन इन पर दोनों पार्टियाँ विफल रही हैं बीजेपी और सपा को महिलाओं की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है। पाँच साल तक महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, स्वास्थ्य और रोजगार पर कोई ठोस कदम नहीं उठते, और जैसे ही चुनाव नज़दीक आता है। दोनों पार्टियाँ वादों की राजनीति शुरू कर देती हैं।



