उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में  भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में  मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के ’बहुउद्देशीय हाल’ में भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित समारोह में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक/परिचालन नीतू एवं मण्डल के शाखाधिकारियों तथा एन.ई.रेलवे मेंस कांग्रेस, एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन व ओ.बी.सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके उपरान्त मण्डलीय कला समिति के कलाकारों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत कर बाबा साहब को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। तदुपरान्त मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब के जीवन दर्शन ने व्यक्ति की गरिमा और सामाजिक जनतंत्र को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। हम उन्हें संविधान निर्माता के रूप में जानते हैं तथा बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हमें उनके विचारों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेना चाहिए तथा उनके कथनों को अपने जीवन में चरितार्थ करना चाहिए। हम लोग बाबा साहब के अद्भुत ज्ञान, अदम्य साहस एवं संघर्ष शीलता जैसे गुणों को सदैव अपने जीवन में आत्मसात करें। बाबा साहब के विचार सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दलितों एवं पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए बाबा साहब ने बहुत संघर्ष किया। समाज में समता लाने के लिए भेदभावपूर्ण व्यवहार न किया जायें तथा कमजोर वर्गो को समाज में ऊपर उठाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर एन.ई.रेलवे मेंस कांग्रेस, लखनऊ के मण्डल मंत्री राकेश चन्द्र वर्मा, एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन, लखनऊ के अध्यक्ष  सुमित कुमार अम्बेडकर, मण्डल मंत्री  नवनीत वर्मा, स्वतंत्र पूउरे कर्मचारी यूनियन के मण्डल मंत्री  चन्द्रशेखर एवं अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा दलित समाज एवं महिला कल्याण के उत्थान हेतु उनके संघर्षों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के आरम्भ में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी  राहुल यादव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अन्त में वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक डा. आर.के. भारती ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री श्वेता सिंह ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button