उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सीपीआर” की शपथ के साथ कर्मचारियों और रेलवे परिवार के सदस्यों को सीपीआर के महत्व के बारे में समझाया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में 13 से 15 अक्टूबर 2025 तक मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में मण्डल के चिकित्सालयों पर सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन) सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में ऐशबाग पोलिक्लिनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय तिवारी ने दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए “सीपीआर” की शपथ के साथ कर्मचारियों और रेलवे परिवार के सदस्यों को सीपीआर के महत्व के बारे में समझाया। सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन) एक आपातकालीन जीवन-रक्षक प्रक्रिया है जो किसी मरीज़ की सांस या दिल की धड़कन रुकने पर की जाती है। इसकी जानकारी से अधिक से अधिक लोगों की जान बचायी जा सकती है।
अस अवसर पर पैरा मेडिकल स्टॉफ, रेलवे परिवार के सदस्यों के साथ कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।



