लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नये शौचालय ब्लॉक की सुविधा

लखनऊ : यात्रियों को स्वच्छ एवं सुलभ सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 अगस्त.2025 को लखनऊ रेलवे स्टेशन (चारबाग) के प्लेटफार्म संख्या 01 (वाराणसी छोर) पर एक नये शौचालय ब्लॉक की सुविधा यात्रियों हेतु प्रारम्भ की गई ।
इस आधुनिक शौचालय ब्लॉक में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुषों एवं महिलाओं हेतु अलग–अलग स्नान तथा शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन यात्रियों के लिए भी विशेष शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
पे एंड यूज़ शौचालय के उपयोग की दरें निम्नलिखित हैं –
क्रमांक विवरण प्रयोगकर्ता शुल्क
1. शौचालय ₹ 05
2. स्नान एवं शौचालय ₹ 10
3. यूरिनल नि:शुल्क
इस नये शौचालय ब्लॉक के प्रारंभ होने से लखनऊ स्टेशन पर आने–जाने वाले यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुलभ सुविधा प्राप्त होगी। उत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।



