उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दीपावली के बाद राजधानी में आयोजित होगा सनातन संघ का विराट सम्मेलन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व गवर्नर होंगे शामिल

लखनऊ । आगामी दीवाली पर्व के बाद राजधानी में सनातनी समाज का एक भव्य आयोजन किया जायेगा। जिसमंे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपालों समेत मथुरा व काशी पीठ के महामंडलेश्वर शिरकत करेंगे।
यह ऐलान शनिवार को राजधानी के गोमती होटल में आयोजित राष्ट्रीय सनातन संघ की एक विचार गोष्ठी में किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तरी के विधायक डा. नीरज बोरा, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव थ्ो। गोष्ठी में बोलते हुए मुख्य अतिथि नीरज बोरा ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि आज सनातन को क्षीण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए कोई और नहीं हम दोषी है। जब बच्चा छोटा होता है तो हम शिवाजी की वीर गाथा या राणा प्रताप की कहानियां नहीं सुनातें बल्कि उसे ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार सुनकर खुश होते हैं। हमें जरूरत है कि हम हर बच्चे में सनातन के गुण पैदा करें। सनातन सर्व धर्म संभाव सिखाता है हमें सबकी मदद करनी है लेकिन अपने को खोना नहीं है। राष्ट्रीय सनातन संघ ने जो मुहिम शुरू की है वह छोटी नहीं है आज कई सियासी दल इसको बांटने का काम कर रहे हैं। इसको कैसे एकजुट रखना होगा, यह हमें तय करना है।
डा. बोरा ने कहा कि आज दुनिया के किसी भी देश में चले जाइये, या भारत के किसी भी प्रांत मंे जाइये हिंदुओं की संख्या घट रही है। हमें इस दिशा में गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मैं हर तरह से सनातन संघ के साथ खड़ा हूं और जो भी बन पड़ेगा उसको करूंगा।
जबकि विशिष्ट अतिथि नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि आज सनातन को मजबूत करने की जरूरत है। उसके लिए हमें सभी हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा। जातियों में नहीं बंटना होगा, अगड़ों-पिछड़ों को बांटकर सनातन को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन सबसे पुराना धर्म है आज जो भी अन्य धर्म हैं वह उसी से निकले हैं।
इस मौके पर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि हम सब हिंदू हैं बस यह विचारधारा बना लीजिये और सबको मजबूत करना है । हमें एक-दूसरे की मदद का संकल्प लेना होगा जब एक-एक व्यक्ति मजबूत होगा तो सनातन अपने आप मजबूत हो जायेगा।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के संजीव वर्मा ने कहा कि कभी हम टीका लगाने में गर्व महसूस करते थ्ो लेकिन आज शर्म आती है। उन्होंने कहा कि हम अपनी पहचान खुद खो रहे हैं। जो ठीक नहीं है।
इस मौके पर राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे ने कहा कि आज सनातन संघ के एक करोड़ से अधिक सदस्य बन गये हैं। हम भारत के 9 राज्यों तक विस्तार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दीवाली के बाद होने वाले आयोजन के लिए हम बहुत तेजी से तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर कई अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button