उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमेरिका द्वारा भारत के उत्पादों पर लगाये गए 50% अतिरिक्त टैरिफ के विरोध मे उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने राजधानी लखनऊ में निकाला पैदल मार्च

देश के व्यापारी अन्य देशों में अपने उत्पाद बेचने की कर रहे हैं तैयारी: संजय गुप्ता

लखनऊ :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा 27 अगस्त से भारत के उत्पादों पर अमेरिका में 50% का अतिरिक्त टैरिफ लागू किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में अयोध्या रोड पर शक्ति नगर से लेखराज मेट्रो स्टेशन तक पैदल मार्च निकाला.

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति का यह निर्णय अमेरिकी जनता पर भारी पड़ेगा तथा अमेरिका की जी डी पी पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा.
संजय गुप्ता ने कहा देश के व्यापारी प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं,भारत किसी के आगे झुकेगा नहीं. उन्होंने कहादेश के व्यापारी अन्य देशों ब्रिटेन, जापान, साउथ कोरिया, जर्मनी, फ़्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड ,पोलैंड, कनाडा, मेक्सिको, रूस ,बेल्जियम सहित पचास देशों में भारत सरकार के सहयोग से अपने उत्पाद बेचने की तैयारी कर रहे है.
संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है, अन्य देशों को भारत से समझौता करना होगा, भारत को किसी से समझौता करने की आवश्यकता नहीं है.
उन्होंने कहा भारत के अनेक ऐसे उत्पाद हैं जिनका विश्व मे कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है ,लखनऊ का चिकन उद्योग इसका प्रमुख उदाहरण है.
संजय गुप्ता ने कहा पिछले वित्तीय वर्ष में भारत ने अमेरिका को 86 अरब डॉलर का निर्यात किया था। चालू वित्त वर्ष के प्रथम 3 माह में 33.53 अरब डॉलर का निर्यात किया है। उन्होंने कहा कपड़े ,रत्न, आभूषण ,चमड़ा, फुटवियर पशु उत्पाद, रसायन, इलेक्ट्रिकल मशीनरी सहित अनेक समान अमेरिका जाते हैं.
लखनऊ से ही 100 करोड से अधिक का चिकन कपड़े का समान जाता है.
उन्होंने कहा अप्रैल माह से लग रहे शुल्क के अतिरिक्त 50% अतिरिक्त टैरिफ भारतीय उत्पाद पर लगाने से यह टैरिफ 70% का हो गया है.
जिससे अमेरिकी नागरिकों को वस्तुएँ महंगी मिलेंगी
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा जल्दी ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने इस गलत निर्णय को वापस लेना होगा.

विरोध प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, शेखर श्रीवास्तव, इक़बाल हसन,नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह , नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम,नगर उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव महिला इकाई के अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, संतोष गुप्ता कमल अग्रवाल, मोनिस, माना संजीव सिंह, वीरेन्द्र साहू श्यामसुंदरअग्रवाल,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button