बप्पा को 51 किलो का पहनाया गया गजरा
मनौतियों के राजा गणेशोत्सव का दूसरा दिन

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 20वें श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गुरूवार को अयोध्या वाराणसी के आचार्यों द्वारा मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की गई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने श्री गणेश के चरणों में भजनों की श्रंखला पेश की। संजय ने भजन “गिरिजा के लाल रखियो मेरी लाज रे….” उसके बाद पग पग पर जिसने मुझे संभाला कोई और नहीं मनोतियो के राजा…,” बाद में बिन पानी के नाव खेल रहा है वह नसीबों से ज्यादा दे रहा है…, ” सुनाया। उसके बाद नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि आज कमेटी द्वारा बप्पा को 51 किलो का फूलों से तैयार किया गया गजरा चढाया गया। उस दौरान संजय शर्मा ने गणपति बप्पा ने “आज पहरावा का गजरा…,” भजन सुनाया। इसी क्रम मे उन्होंने “हो गजरौ लाया जी बप्पा जी थारो गजरो लाया जी थारो जी…” उस समय कमेटी के घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल,पार्षद रंजीत सिंह, महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, वीमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल आदि लोग झूमने लगे।
संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त दिन शुक्रवार को सिंदूरा अभिषेक मध्यान्ह 12:00 बजे होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीकानेर से प्रसिद्ध भजन गायक श्री प्रवेश शर्मा का भजन संध्या का कार्यक्रम शाम 7 बजे होगा।
भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मनौतियों के राजा के दरबार में रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6:00 lतक मनौतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी लिखी जाती हैं। इसमें कोई भी भक्त चिट्ठी लिख सकता है।



